भारतीय वन सेवा के एक दर्जन अधिकारियों का स्थानांतरण


देहरादून। शासन ने भारतीय वन सेवा के एक दर्जन अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। मुख्य वन संरक्षक कपिल लाल को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन, कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक बनाया गया है। मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बनाया गया है।